घाटशिला। आलोक अकेला की रिपोर्ट

केंद्रीय समिति एवं जिला समिति के निर्देशानुसार आगामी 7 सितंबर को घाटशिला प्रखंड परिसर में MMDR Amendment Bill 2026 के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर शनिवार, 5 सितंबर को झामुमो घाटशिला प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा चरण मुर्मू के नेतृत्व में अनुमंडल पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय में लिखित सूचना दी गई।

झामुमो नेताओं ने बताया कि प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन पूरी तरह लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में पार्टी की केंद्रीय एवं जिला समिति के पदाधिकारी, प्रखंड कमिटी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा समर्थक शामिल होंगे।

पार्टी की ओर से प्रशासन को कार्यक्रम की जानकारी देते हुए यह भी अवगत कराया गया कि धरना-प्रदर्शन के दौरान शांति एवं व्यवस्था बनाए रखते हुए कार्यक्रम को निर्धारित तरीके से संपन्न कराया जाएगा।

इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा चरण मुर्मू, प्रखंड कोषाध्यक्ष बाबूलाल मुर्मू, वरिष्ठ नेता काजल डॉन, विकास मजूमदार, अबोनी महतो, मोहम्मद नजर एवं देव लाल महतो सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।