पुरुलिया। पुरुलिया जिले के बराबाजार थाना क्षेत्र में अवैध बालू परिवहन के खिलाफ पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए करीब 600 CFT बालू लदी दस चक्का लॉरी जब्त की। कार्रवाई के दौरान चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

सूचना पर हुई संयुक्त छापेमारी

पुलिस के अनुसार 14 अगस्त 2026 की सुबह करीब 8:45 बजे अवैध बालू परिवहन की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर बराबाजार थाना पुलिस और BL&LRO कार्यालय की संयुक्त टीम ने छापेमारी अभियान चलाया। जांच के दौरान JH-05CU-8223 नंबर की लॉरी में करीब 600 CFT बालू लदा पाया गया।

टीम को देखते ही फरार हुआ चालक

संयुक्त टीम को देखते ही चालक लॉरी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन और बालू को जब्त कर बराबाजार थाना परिसर में सुरक्षित रखा है। मामले में आगे की कानूनी एवं प्रशासनिक कार्रवाई BL&LRO कार्यालय द्वारा की जाएगी। अवैध बालू परिवहन के खिलाफ हुई इस कार्रवाई से बालू के अवैध कारोबार में जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति बताई जा रही है।