घाटशिला। आलोक अकेला की रिपोर्ट
शिक्षक केवल पाठ्यक्रम नहीं पढ़ाते, बल्कि समाज और राष्ट्र के भविष्य की नींव तैयार करते हैं। इसी भावना को केंद्र में रखते हुए SEVAK (Social Empowerment Visionary and Kindness), घाटशिला की ओर से शिक्षक सम्मान को समर्पित विशेष कार्यक्रम "एक शाम शिक्षक के नाम" का आयोजन किया जा रहा है।
6 सितंबर 2026, रविवार को घाटशिला हाईवे स्थित Hotel IN Palace में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में गीत, संगीत एवं सम्मान समारोह का आयोजन होगा। कार्यक्रम की शुरुआत अपराह्न 3 बजे होगी।
आयोजकों ने बताया कि इस विशेष अवसर पर शिक्षकगण, सामाजिक कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक एवं आमंत्रित अतिथि मौजूद रहेंगे। SEVAK ने लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर शिक्षकों के सम्मान की इस मुहिम का हिस्सा बनने की अपील की है।
आयोजक: SEVAK (Social Empowerment Visionary and Kindness), घाटशिला
स्थान: Hotel IN Palace, घाटशिला हाईवे
दिनांक: 6 सितंबर 2026
समय: अपराह्न 3 बजे





