जमशेदपुर। विजय कुमार गोप की रिपोर्ट
मानगो हीरा होटल के समीप डिमना रोड स्थित दुर्गा पूजा शिव शंकर समिति की ओर से शनिवार को आगामी दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण के लिए विधिवत भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन कार्यक्रम में पूजा समिति के पदाधिकारियों एवं सैकड़ों सदस्यों ने भाग लिया।
इस वर्ष शिव शंकर समिति अपनी स्थापना के 49वें वर्ष में प्रवेश कर रही है। समिति के अध्यक्ष अविनाश सिंह राजा, श्रीगणेश सिंह तथा महासचिव नंदू शर्मा के नेतृत्व में पूजा की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
ग्रामीण परिवेश और वन देवी की थीम
समिति के संयुक्त सचिव राजा गांगुली ने बताया कि इस वर्ष पूजा पंडाल को विशेष रूप देने की तैयारी है। पंडाल की थीम ग्रामीण परिवेश और वन देवी की अवधारणा पर आधारित होगी। वन देवी पर आधारित प्रतिमा का निर्माण कोलकाता के आर्ट कॉलेज में अध्ययनरत एक छात्र द्वारा कराया जा रहा है।
प्रेस प्रवक्ता रामकुमार ने बताया कि शिव शंकर समिति की पूजा में जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों के साथ-साथ दूर-दराज से भी श्रद्धालु मां दुर्गा के दर्शन एवं पूजन के लिए पहुंचते हैं।





