घाटशिला संवाददाता....
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से पद्मभूषण सम्मानित दिसोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर 4 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाली "उनुयहार (स्मृति) जोहार यात्रा" की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। कार्यक्रम को सफल, भव्य और ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से 3 अगस्त को घाटशिला में एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है।
प्रखण्ड अध्यक्ष दुर्गा चरण मुर्मू के निर्देशानुसार जारी सूचना में बताया गया है कि यह बैठक 3 अगस्त 2026 (सोमवार) को प्रातः 10:30 बजे झामुमो संपर्क कार्यालय, फूलडूंगरी (घाटशिला) में आयोजित होगी।
बैठक में घाटशिला प्रखण्ड के गालूडीह जोनल क्षेत्र एवं घाटशिला शहरी क्षेत्र के सभी पंचायत अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, वरिष्ठ नेताओं, सक्रिय कार्यकर्ताओं, महिला नेत्रियों एवं समर्थकों को समय पर उपस्थित रहने का आग्रह किया गया है। बैठक में 4 अगस्त को आयोजित होने वाली "उनुयहार (स्मृति) जोहार यात्रा" की तैयारियों, जिम्मेदारियों के बंटवारे तथा कार्यक्रम की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
प्रखण्ड अध्यक्ष दुर्गा चरण मुर्मू ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे समय पर बैठक में पहुंचकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि दिसोम गुरु स्व. शिबू सोरेन के योगदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए यह आयोजन जनभागीदारी के साथ आयोजित किया जाएगा।





