Categories
घाटशिला
घाटशिला
घाटशिला में बेकरी उत्पादों की गुणवत्ता पर सवाल, जांच और कार्रवाई की मांग
घाटशिला और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बिकने वाले बेकरी उत्पादों की गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा को लेकर 'सक्रिय संवेदना' ने चिंता जताई है। संस्था ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को मांग पत्र सौंपकर नियमित जांच, खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन और अनियमितता मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।
14 Oct 2026 25
घाटशिला
मिट्टी कहे कुम्हार से… नन्हे गतिक की आवाज ने लूटी महफिल, तालियों से गूंज उठा सम्मान समारोह!
SEVAK के ‘एक शाम शिक्षकों के नाम’ कार्यक्रम में मुसाबनी में जन्मे नन्हे गायक गतिक पोद्दार ने ‘माटी कहे कुम्हार से’ गीत प्रस्तुत कर लोगों का दिल जीत लिया। बहरागोड़ा के विधायक समीर कुमार महंती ने उसकी प्रतिभा से प्रभावित होकर पुरस्कार राशि देकर हौसला बढ़ाया।
13 Oct 2026 15
घाटशिला
जब शिष्या ने गीत गाकर गुरु को किया नमन, भावुक हो उठा शिक्षकों के सम्मान का मंच
SEVAK के ‘एक शाम शिक्षकों के नाम’ कार्यक्रम में बरुनिया स्कूल की प्राचार्य लक्ष्मी हांसदा ने अपने गुरु जय किशोर प्रसाद को गीत समर्पित कर गुरु-शिष्य परंपरा की सुंदर मिसाल पेश की। उनकी भावपूर्ण प्रस्तुति ने शिक्षा, संस्कार और कृतज्ञता के रिश्ते को जीवंत कर दिया।
13 Oct 2026 133
घाटशिला
दुर्गापूजा से पहले बदहाल सड़क की मरम्मत की मांग, उप प्रमुख गोपाल कृष्ण अग्रवाल के नेतृत्व में एसडीओ को सौंपा ज्ञापन
दुर्गापूजा से पहले बासाडेरा से धारागिरी जाने वाली जर्जर सड़क की मरम्मत की मांग उठी है। घाटशिला के उप प्रमुख गोपाल कृष्ण अग्रवाल के नेतृत्व में टेंपो चालक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीओ को ज्ञापन सौंपकर यात्रियों, वाहन चालकों और पर्यटकों की सुरक्षा के लिए तत्काल कार्रवाई की मांग की।
13 Oct 2026 8
घाटशिला
SEVAK की ‘एक शाम शिक्षकों के नाम’ में शिक्षकों ने बांधा समां, सम्मान के मंच पर सजी सुरों की महफिल
घाटशिला के होटल जे.एन. पैलेस में SEVAK की ओर से आयोजित ‘एक शाम शिक्षकों के नाम’ कार्यक्रम में करीब 200 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। पुराने हिंदी और बांग्ला गीतों की प्रस्तुतियों ने समारोह को यादगार बना दिया। घाटशिला के विधायक सोमेश चंद्र सोरेन और बहरागोड़ा के विधायक समीर कुमार महंती कार्यक्रम में अंत तक मौजूद रहे।
12 Oct 2026 45
घाटशिला
2011 से जारी है ‘भालो पूजा कमेटी अवार्ड’ की परंपरा, 28 अक्टूबर को होगा श्रेष्ठ पूजा समितियों का सम्मान
वर्ष 2011 से जारी ‘भालो पूजा कमेटी अवार्ड’ के तहत 28 अक्टूबर को श्रेष्ठ दुर्गापूजा समितियों को सम्मानित किया जाएगा। जमशेदपुर की निर्णायक टीम घाटशिला के 17 पूजा पंडालों का निरीक्षण कर प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार के लिए समितियों का चयन करेगी। अनुमंडल की अन्य पूजा समितियों को भी सम्मानित किया जाएगा।
12 Oct 2026 15
घाटशिला
घाटशिला में HCL का ₹7,200 करोड़ निवेश: खदान खुलेगी, कारोबार बढ़ेगा—लेकिन लाभ किसका, जनता का या सिर्फ व्यवसायों का?
सुरदा, केंदाडीह और राखा में खनन विस्तार तथा ₹7,200 करोड़ के निवेश के बीच बड़ा सवाल—स्थानीय जनता को कितना रोजगार और विकास मिलेगा, और जंगल, पानी व हवा की जवाबदेही कौन तय करेगा?
10 Oct 2026 22
घाटशिला
न सोना, न चांदी, न लाखों की मूर्ति—शिवली के फूलों से जमीन पर उतरा मां दुर्गा का पूरा परिवार, यही है जमीनी आस्था
महालया के साथ शारदीय नवरात्रि का संदेश: पूजा की भव्यता से बड़ा है मन का समर्पण, आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार भी अपनी सामर्थ्य के अनुसार मनाएं त्योहार।
10 Oct 2026 10
घाटशिला
घाटशिला के सभी मतदान केंद्रों पर लगेगा मेगा हेल्प डेस्क कैंप, झामुमो ने कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश
झामुमो की घाटशिला प्रखंड समिति 10 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर मेगा हेल्प डेस्क कैंप लगाएगी। सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलने वाले अभियान में मतदाता सूची से जुड़े कार्यों में सहयोग और पहले घंटे में BLO-BLA-2 की बैठक व चुनाव पाठशाला आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।
09 Oct 2026 5
घाटशिला
रोजगार भी बचेगा, रेलवे की सुरक्षा भी होगी: गोपालपुर क्रॉसिंग पर बातचीत से निकला समाधान
गोपालपुर रेलवे क्रॉसिंग पर फेंसिंग निर्माण को लेकर रेलवे सुरक्षा और छोटे दुकानदारों की आजीविका का मुद्दा बातचीत से सुलझाने की पहल हुई। केबल से डेढ़ फीट जगह छोड़कर काम करने पर सहमति बनी। ठेकेदार ने दो-तीन दिनों में काम पूरा करने और दुकानदारों को दोबारा दुकान लगाने का अवसर देने का आश्वासन दिया।
09 Oct 2026 44
घाटशिला
घोड़े पर आएंगी मां दुर्गा, नौका पर होगी विदाई: संघर्ष यूथ क्लब मुसाबनी में 11वें वर्ष भव्य दुर्गोत्सव की तैयारी
मुसाबनी में संघर्ष यूथ क्लब 11वें वर्ष दुर्गोत्सव की तैयारी में जुटा है। PWD मुसाबनी नंबर-1 में नए स्थान पर 16 से 21 अक्टूबर तक पूजा होगी। इस बार मां दुर्गा का आगमन घोड़े पर और गमन नौका पर होगा।
08 Oct 2026 6
घाटशिला
घाटशिला में चोरी की बढ़ती वारदातों के बीच कंबल लेकर घूम रहे संदिग्धों पर उठे सवाल
घाटशिला में चोरी की बढ़ती घटनाओं के बीच मोटरसाइकिल पर कंबल लेकर घूम रहे कुछ युवकों की गतिविधियों को लेकर लोगों में चर्चा है। फिलहाल चोरी से उनके संबंध का कोई ठोस प्रमाण सामने नहीं आया है।
08 Oct 2026 31